मेरी जिंदगी में आने के लिए मेरे दोस्त तेरा शुक्रिया

तेरी दोस्ती अलग सा अनोखा सा अहसास है।
जुड़ गया ना जाने कैसे यह रिश्ता अंजाना सा
मैं तो बस इतना जानता हूँ कि तू मेरी जिंदगी में इंसान सबसे खास है।

अकेला सा जो जी रहा था मैं जिंदगी से खफा
शायद इसलिए खुदा ने दे दिया तुझसा अनमोल तोहफा
ना जाने जिंदगी से क्यों अब आस ही आस है।
मैं तो बस इतना जानता हूँ कि मेरी जिंदगी में तू इंसान सबसे खास हैं।

कभी कभी डर जाता हूँ की खो ना दूँ तेरी दोस्ती
तेरे साथ बिताना चांहु हर पल करना चांहु मस्ती
ना जाने क्यों ये दिल मांगता बस एक ही अरदास है
मैं तो बस इतना जानता हूँ कि मेरी जिंदगी में तू इंसान सबसे खास हैं।

यार है तू मेरा तेरी यारी मेरी जान है
तेरी दोस्ती ही चारों और अब मेरी पहचान है।
ना जाने जब तू साथ ना हो तो क्यों लगता सब बकवास है।
मैं तो बस इतना जानता हूँ कि मेरी जिंदगी में तू इंसान सबसे खास हैं।

मेरी जिंदगी में आने के लिए मेरे दोस्त तेरा शुक्रिया

Comments

Popular posts from this blog

अच्छा लगता हैं.............!